6 साल की बच्ची संग रेप की घटना से तापसी पन्नू को लगा सदमा, आवाज उठाते हुए बोलीं-'10 साल का बच्‍चा दुष्‍कर्म कर रहा..

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Feb, 2026 05:04 PM

taapsee pannu shocked by the rape of a 6 year old girl

. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर सामाजिक मुद्दों और दुष्कर्म के खिलाफ पर खुलकर अपनी राय देती नजर आती हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' की प्रमोशन के दौरान तापसी ने देश में बढ़ रहे रेप केस को लेकर चिंता जताई और उन्होंने कहा कि 10 साल का...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर सामाजिक मुद्दों और दुष्कर्म के खिलाफ पर खुलकर अपनी राय देती नजर आती हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' की प्रमोशन के दौरान तापसी ने देश में बढ़ रहे रेप केस को लेकर चिंता जताई और उन्होंने कहा कि 10 साल का बच्चा भी ऐसे मामलों में अपराधी है और बच्चे गलत दिशा में गए हैं तो हम कुछ तो गलत कर रहे हैं। रेप के मुद्दे पर चिंता जताते हुए इसमें बदलाव लाने पर जोर दिया।

दरअसल, ‘अस्सी’ के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में तापसी जयपुर पहुंचीं, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाज में बढ़ रहे दुष्कर्म के केसों पर अपनी बात रखी। उनका कहना है कि रेप जैसे जघन्य अपराधों को भी लोग सामान्य खबरों की तरह लेने लगे हैं। देश में हर दिन करीब 80 रेप केस सामने आ रहे हैं। 

तापसी ने आगे कहा, 'मैं दिल्ली से हूं। रेप को लेकर रोज इतना कुछ पढ़ने को मिलता है। इन खबरों को पढ़कर लोगों ने रेप को नॉर्मल अपराध की तरह मान लिया है। लोग इसे चोरी की घटनाओं की तरह देखने लगे हैं। हर दिन रेप के लगभग 80 केस सामने आ रहे हैं और ये सब देखकर बहुत गुस्सा आता है और लगता है कि ये ज्यादा हो रहा है।'

  
हाल ही में एक छोटी सी बच्ची के साथ रेप की घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ दिन पहले 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना के बारे में सुना। साथ ही ये भी पता चला कि इसमें 10 से 13 साल के बच्चे शामिल थे। ऐसी घटना से डबल धक्का लगता है।


दरअसल, तापसी की आगामी मूवी अस्सी भी ऐसे मुद्दे को उजागर करती है। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म अस्सी को इस तरह से मत देखिए जहां रेप करने वाले के बारे पता करना चाह रहे हों बल्कि इसे इस तरह से देखना होगा कि ऐसी घटनाएं आखिर हो क्यों रही हैं?' एक्ट्रेस ने कहा कि दर्शकों को इस फिल्म को देखते हुए जज की भूमिका निभानी होगी। आप लोगों को जजमेंट देना होगा कि आपको क्या लगा? आपका क्या जस्टिस होगा?'

तापसी ने कहा, 'रेप केस में 10 साल का लड़का गुनहगार हो तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? बच्चों को गलत तरीके से बड़ा कर रहे हैं। हम सभी को इस पर ध्यान देना होगा क्योंकि कहीं न कही तो इसका असर गलत पड़ रहा है। हम सभी को अपने घर से शुरुआत करनी होगी। अपने घर के लड़कों से इसे शुरू करना होगा और हमारे बच्चों को सिखाना पड़ेगा कि तुम्हें क्या आइडोलॉजी रखनी चाहिए। तुम समाज में किस तरह से रहो कि कोई दूसरा भी ऐसा गलत काम नहीं कर पाए।'


बता दें, फिल्म 'अस्सी' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा कानी कुसृति, रेवती, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा अहम रोल में नजर आएंगे। 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!